नेत्रा ने लाल लहंगे में ली ग्रैंड एंट्री, वामसी को पहनाई वरमाला, जोधपुरी सूट में दिखे ट्रंप के बेटे
उदयपुर : पिछोला झील के बीच स्थित भव्य जग मंदिर में रविवार को अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना एलिजाबेथ और अमेरिकी मूल के वामसी गडिराजू एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए. दूल्हन नेत्रा लाल रंग के लहंगे में दिखी और दूल्हे राजू ने सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी थी. दुल्हन ने फूलों की चादर के साथ ग्रैंड एंट्री की. इसके बाद वरमाला की रस्म हुई. रात को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा.
इस शाही शादी के लिए झील के मध्य बने ऐतिहासिक महल को रोशनी, फूलों और पारंपरिक तरीके से सजाया गया है. शादी के मुख्य मंडप के पास स्थित भगवान के मंदिर को भी खास तौर पर सजाया गया है. शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कई मेहमान पहुंचे हैं. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर भी शामिल रहे. वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सफेद जोधपुरी सूट में नजर आए और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
मेहमानों को होटल लीला पैलेस और लेक पैलेस से विशेष सजाई गई नौकाओं से जग मंदिर तक लाया गया है. शाम होते-होते यह शाही आयोजन और भी भव्य रूप ले लेगा, जब सिटी पैलेस के ऐतिहासिक जनाना महल में भव्य रिसेप्शन होगा. इस शादी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड-हॉलीवुड सहित कई बड़ी हस्तियां उदयपुर पहुंचीं हैं. पॉपस्टार जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर भी आज परफॉर्म करेंगे.
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी