MP भावांतर योजना: सोयाबीन किसानों को मिलने जा रहे 253 करोड़ रुपये
MP Bhavantar Yojana के तहत मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य के 1.52 लाख किसानों के खातों में कुल 253 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने जा रहे हैं। इससे पहले वह 13 नवंबर को देवास जिले में 1.33 लाख किसानों के लिए 233 करोड़ रुपये की राशि जारी कर चुके हैं। सरकार का यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सही मूल्य दिलाने के उद्देश्य को और मजबूत करता है।
इसी के तहत 26 नवंबर को इंदौर जिले के गौतमपुरा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भावांतर योजना के तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों को राशि वितरित करेंगे। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। अनुमान है कि इस आयोजन में 10 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे, जिससे यह किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बन जाएगा।
योजना को प्रभावी बनाने के लिए सरकार हर दिन सोयाबीन का मॉडल रेट जारी कर रही है। मंगलवार, 25 नवंबर को जारी मॉडल रेट 4,277 रुपये प्रति क्विंटल रहा। यह मॉडल रेट उन किसानों पर लागू होता है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी परिसर में बेची है। भावांतर की गणना इसी मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर के आधार पर की जाती है। किसानों को यह अंतर राशि राज्य सरकार की ओर से सीधे खातों में दी जा रही है।
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
निजी जमीन पर बना सरकारी भवन, अब बन रहा शराब का अड्डा
होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश
जज से सीधे संपर्क पर MLA संजय पाठक को नोटिस
पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री Lakhma समेत 59 लोगों की पेशी