पश्चिम बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद बनाने के बयान पर भड़की उमा भारती, बोलीं- अयोध्या वाला होगा हाल
भोपाल। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) (Trinamool Congress (TMC) के एक विधायक की ओर से ‘बाबरी मस्जिद’ (‘Babri Masjid’) बनाने के ऐलान पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बाबर के नाम पर कोई इमारत बनी तो वही हाल होगा जो 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुआ था।
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा था कि 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म गुरू शामिल होंगे।
उमा भारती ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने हम सम्मान करेंगे लेकिन बाबर के नाम से बनी हुई इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं।’
पूर्व केंद्रीय मंत्री और अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन की एक प्रमुख चेहरा रहीं उमा भारती ने कहा, ‘मेरी मित्र ममता बनर्जी जी को सलाह है कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की बात कहने वालों पर कार्रवाई करिए। बंगाल एवं देश की अस्मिता एवं सद्भाव के लिए आपकी भी जिम्मेदारी है।’ भारती ने इस पोस्ट को अपनी पार्टी के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी टैग किया।
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद को ‘कारसेवकों’ ने ध्वस्त कर दिया था, जिनका दावा था कि उसी स्थान पर राम मंदिर था। इस विध्वंस से हिंसा भड़क उठी जिसमें लगभग 2,000 लोग मारे गये। इस मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 35 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिन्हें लंबी सुनवाई के बाद सीबीआई की एक अदालत ने बरी कर दिया था।
शाह की मौजूदगी में शुभेंदु का नामांकन, ममता पर बरसे गृह मंत्री; भवानीपुर में TMC-BJP भिड़ंत
विदेश का सोना और 3 करोड़ कैश नक्सलियों के पास कैसे पहुंचा? जांच शुरू
ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, अप्रैल-मई में आने की संभावना
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राजस्थान में अनोखा विवाह, तमन्ना ने चुना श्रीकृष्ण को दूल्हा
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल