डूंगरपुर पार्षद के बेटे की कनाडा में मौत, उदयपुर सांसद ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र
डूंगरपुर के पार्षद मोहनलाल नागदा के पुत्र, निपुण नागदा (कम्प्यूटर इंजीनियर) का मंगलवार को कनाडा के एडमॉन्टन सिटी में आकस्मिक निधन हो गया। निपुण की आयु 40 वर्ष थी।
मिली जानकारी के अनुसार, निपुण नागदा बैडमिंटन खेलकर घर लौटे थे। इसके बाद बाथरूम में गिरने से उनकी हृदय गति रुक गई । इस घटना से उनकी पत्नी और दो बच्चे सदमे में हैं। निपुण नागदा ने कनाडा में नागरिकता प्राप्त कर ली थी और वहीं कार्यरत थे।
घटना की जानकारी मिलते ही डूंगरपुर के पूरे समाज और परिवार में शोक की लहर छा गई है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने संवेदना व्यक्त की है.
उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को एक पत्र भेजा है। पत्र में सांसद ने विदेश मंत्री से आग्रह किया है कि निपुण नागदा के पार्थिव शरीर को डूंगरपुर (भारत) लाने की प्रक्रिया में उनके परिवार को आवश्यक व शीघ्र सहयोग प्रदान किया जाए।
योगेश्वर रूप में जीवन का दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश