पंचायत समिति झंवर बनने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री का आभार, प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित– श्री पटेल
जयपुर। पंचायती राज परिसीमन के तहत जन भावनाओं के अनुरूप विधानसभा क्षेत्र लूणी में नवीन पंचायत समिति झंवर तथा नवसृजित ग्राम पंचायतों के गठन की घोषणा से पूरे क्षेत्र में खुशी मनाई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बहुप्रतीक्षित निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल का आभार व्यक्त किया।
श्री पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि विकास में क्षेत्रीय विषमता कम से कम हो। उन्होंने कहा झंवर पंचायत समिति और नई ग्राम पंचायतों का गठन प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा तथा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और अधिक सुगमता से मिल सकेगा। उन्होंने कहा यह निर्णय क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिससे भविष्य में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा नई पंचायतों एवं समितियों के गठन से अब शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल-प्रबंधन और कृषि से जुड़े कार्यों को समयबद्ध रूप से संपादित किया जाएगा। उन्होंने कहा स्थानीय समस्याओं का गांव स्तर पर ही अधिक प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता भी बढ़ेगी।
क्षेत्रवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधि मंत्री श्री जोगाराम पटेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल वर्षों पुरानी मांग का समाधान है बल्कि आने वाले समय में क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा नई पंचायतों के गठन से उनकी आवाज़ और अधिक मजबूती से नीति निर्धारण तक पहुँचेगी।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान श्री श्रवण पटेल, श्री गोविन्द टाक सहित कटारड़ा, राबड़िया, हिंगोला नगर, बासनी सिलावटा, धन्ना भगत नगर एवं खुडाला के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की