बैतूल जिला जेल में कैदी की अचानक मृत्यु, सजा पूरी होने पर होने वाला था रिहा
बैतूल। बैतूल की जिला जेल में एक ऐसी घटना हुई जिससे सभी हक्का-बक्का रह गए. एक कैदी, जिसकी कुछ देर बाद रिहाई होने वाली थी, उसकी अचानक मौत हो गई. कैदी का नाम प्रकाश सातपुते था, जो गैर-इरादतन हत्या के मामले में 7 साल की सजा काट चुका था और आज उसकी रिहाई होने वाली थी. प्रकाश ने अपना पूरा सामान भी जमा कर दिया था और जेल से बाहर निकलने की खुशी दोस्तों से साझा की थी।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
जेल अधीक्षक के मुताबिक, प्रकाश का आचरण बहुत अच्छा था, इसलिए उसे जेल के बाहरी परिसर में कामकाज के लिए अन्य कैदियों के साथ भेजा जाता था. शनिवार की सुबह भी प्रकाश रोज की तरह जेल परिसर में सफाई कर रहा था, तभी उसके सीने में अचानक दर्द उठा और वह गिर पड़ा. इसके बाद पास खड़े दो जेल प्रहरी उसे जेल एम्बुलेंस में लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रकाश की मौत हो चुकी थी।
मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं
प्रकाश बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक के घाट अमरावती गांव का निवासी था. प्रकाश की मौत की वजह को लेकर अभी जेल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का खुलासा हो सकेगा, लेकिन अनुमान है कि उसे हार्ट अटैक आया होगा. फिलहाल सूचना मिलने के बाद प्रकाश के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही जिला न्यायालय से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी जिला जेल पहुंचीं और जांच कर रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट
राज्य में टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती