मोटर्स वर्कशॉप में आग लगी नहीं लगाई गई थी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
झुंझुनूं। चूरू बाइपास रोड स्थित मन्नत मोटर्स वर्कशॉप में लगी भयानक आग में 18 लग्जरी कारें जलकर राख हो गई। इनमें मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। करोड़ रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वर्कशॉप मालिक और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि यह आग कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने पहले वर्कशॉप के शीशे तोड़े, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चार-पांच नकाबपोश युवकों ने पहले तोड़फोड़ की फिर प्लास्टिक की बोतलों से पेट्रोल छिड़कते हैं और आग लाकर भाग जाते हैं। कुछ ही पलों में धमाकों के साथ आग पूरी वर्कशॉप में फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले 24 नवंबर की रात को भी यही बदमाश वर्कशॉप में घुसे थे। उस दिन भी उन्होंने शीशे तोड़े थे और एक पेट्रोल बम फेंककर भाग गए थे। उस समय आग नहीं लगी थी, लेकिन वर्कशॉप मालिक ने तुरंत थाने में लिखित शिकायत दी थी और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे थे।
वर्कशॉप मालिक का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही गश्त बढ़ाई, न ही आरोपियों को पकड़ा। लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि बदमाशों ने इस बार पूरी वर्कशॉप जला दी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लगातार हो रहे धमाकों की आवाज से लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका।
मामला सामने आने के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आई। झुंझुनूं एसपी ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। वर्कशॉप मालिक ने पुरानी रंजिश को इस हमले की वजह बताया है। उनका कहना है कि कुछ लोग पहले भी धमकी दे चुके थे। फिलहाल इलाके में दहशत है। पुलिस की लापरवाही पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है।
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस