कल रायपुर में होगी रनों की बारिश... साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया, देखें कौन पड़ेगा भारी
रायपुर। रायपुर में भारत साउथ अफ्रीका वनडे का रोमांच बुधवार, 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में देखने को मिलेगा। रांची में पहला वनडे जीतने के बाद टीम इंडिया अब इस दूसरे मुकाबले में सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म को देखते हुए उम्मीद है कि टीम एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन करेगी।
रायपुर का यह स्टेडियम अब तक केवल एक ही वनडे मैच की मेजबानी कर चुका है। यह मैच 21 जनवरी 2023 को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे, वहीं वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की थी। रोहित शर्मा ने 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि विराट कोहली केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन भारत ने यह मैच 21वें ओवर में 8 विकेट से आसानी से जीत लिया था।
पहले वनडे में भी विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 135 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार खेल के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराकर शुरुआती बढ़त हासिल की।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर