IPL 2026 मिनी ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की लिस्ट आउट, क्या आपके शहर का कोई प्लेयर है शामिल? देखें पूरी डिटेल्स!
IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारियां तेज़ हो गई हैं और इसी कड़ी में BCCI ने इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है. इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए हजार से खिलाड़ियों ने नाम दिए थे, लेकिन 350 खिलाड़ियों पर ही मिनी ऑक्शन में बोली लगेगी. इस साल के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा. जहां सभी 10 टीमें 77 जगहों के लिए विडिंग वॉर में जाएंगी.
कौन-कौन शामिल हैं इस शॉर्टलिस्ट में?
इस साल के मिनी ऑक्शन के लिए दुनियाभर के 1,390 खिलाड़ियों में अपने नाम दिए थे. जिनमें से केवल 350 खिलाड़ियों को ही ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस लिस्ट में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों में 224 भारतीय अनकैप्ड और 14 विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों में भारत के अनुभवी खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट के उभरते सितारे, T20 लीगों में धूम मचा रहे विदेशी खिलाड़ी और कुछ सरप्राइज नाम शामिल हैं.
मिनी ऑक्शन क्यों खास है?
IPL 2026 ऑक्शन टीमों के लिए बेहद खास होने वाला है. सभी टीमें 77 जगहों के लिए 350 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. 350 खिलाड़ियों में से 40 खिलाडियों ने 2 करोड़ की बेस प्राइज पर नाम दिया है. जिसमें केवल दो भारतीय हैं. इस बार के ऑक्शन में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो पिछले आईपीएल का हिस्सा नहीं थे. लेकिन इस बार मिनी ऑक्शन में मोटी कीमत पर बिक सकते हैं.
मिना ऑक्शन के लिए टीमों का पर्स
केकेआर – 64.3 करोड़
सीएसके – 43.4 करोड़
एसआरएच – 25.5 करोड़
एलएसजी – 22.9 करोड़
डीसी – 21.8 करोड़
आरसीबी – 16.4 करोड़
आरआर – 16.05 करोड़
ग्रेटर रॉयल्स – 12.9 करोड़
पीबीकेएस – 11.5 करोड़
मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।