विभिन्न संस्कृतियों के संगम वाला मलेशिया पर्यटकों को प्राकृतिक सुन्दरता करती आकर्शित
-विमल चैहान-
विश्व पटल पर विभिन्न संस्कृतियों का संगम माना जाने वाला मलेशिया ऐसा देश है जहाँ की सुन्दरता, शांति, मेहमान नवाजी, दक्षिण एशिया का सस्ता देश पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। विभिन्न धर्मो के मानने वालो के कारण इस राष्ट्र में वर्षभर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक उत्सवों, समारोह का आयोजन इसकी खुबसूरती में चार चाँद लगाते नजर आते है। यह देश लगभग 1957 में ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ। कम समय में ही इतनी तेज गति से विकास किसी सपने को सच करने जैसा लगता है। इस देश की कुल आबादी लगभग 3 करोड़ 60 लाख है। इनमें लगभग 30 लाख भारतीय शामिल है। यहाँ की राजधानी कुआलालंपुर है जिसे इस देश की धड़कन माना जाता है। आजादी के बाद से ही इस देश में राजतंत्र है। नौ शाही परिवारों में से बारी बारी 5 वर्ष के लिऐ राजा चुनने की परम्परा है जिसे राष्ट्र अध्यक्ष कहा जाता है तथा संसदीय प्रणाली से चुनाव के आधार पर प्रधानमंत्री का निर्वाचन होता है। वर्तमान में अनवर इब्राहिम देश के प्रधानमंत्री है। भारत व मलेशिया के बीच मधुर सम्बन्ध है। हाल ही में मलेशिया के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर आऐ थे।
मलेशिया में 13 राज्य व 3 संघीय क्षैत्र है, 20 बड़े शहर है। यहाँ की मुद्रा को रिंगित कहा जाता है। जो नेगारा मलेशिया द्वारा जारी किया जाता है। भारत के एक रूपये के बदले 22 मलेशियाई रिंगित होती है इसमें उतार चढ़ाव होता रहता है। इस बहुधार्मिक देश की जनसंख्या का 63.5 मुस्लिम, 18.7 बौद्ध, 9.1 ईसाई, 6.1 हिन्दु धर्म के अनुयायी है। मुस्लिम आबादी बाहुल्य वाले इस देश में लगभग 42 हजार से अधिक मन्दिर है। यहाँ मुरूगन (कार्तिकेय) भगवान शिव के पुत्र की 140 फीट ऊँची प्रतिमा है जो विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा मानी जाती है जो आर्कषण का केन्द्र है। मलेशिया में सबसे अधिक भारतीय नेगेरीसेम्बिलन में निवास करती है। इस देश में मलेय, अंग्रेजी, चीनी, तमिल, भाषाऐं बोली जाती है इन्ही भाषाओं के समाचार पत्र प्रकाशित होते है। आनलाईन पोर्टल का भी बोलबाला है। The Star News, Straits Times, Harian Metro, Malaysiakimi प्रमुख है। यहाँ के पर्यटक स्थलों में क्लैंग नदि के तट पर बसा कुआलालंपुर जो यहाँ की राजधानी भी है में स्थित के.एल. टावर 421 मंजिला दुबई के बुर्ज खलिका के बाद दुनिया की सबसे ऊँची इमारत, जैन्टिग हाई लैण्ड, बुद्धा टेम्पल, बटुक कैव, पेट्रोम्पस, किंग पैलेस, सनवेल गून पार्क, म्यूजियम, वाटर पार्क, वाईड एन्मील पार्क, चाकलेट फैक्ट्री, बेहतरीन समुंद्री बीच, प्राकृतिक झरने, गगन छुती ईमारते, ऐतिहासिक कला संस्कृति का अहसास करवाती ईमारते प्रमुख है। यहाँ की मेहमान नवाजी से प्रभावित प्रतिवर्श 2 करोड़ 85 लाख पर्यटक प्रतिवर्ष इस देश में आते है जो यहाँ की जनसंख्या के लगभग है। भारत से मलेशिया की हवाई दूरी 4730 किलोमीटर है हवाई जहाज से यह यात्रा 5 घण्टे में पूरी की जा सकती है। वास्तव में पर्यटन के लिए अनूठा देश है मलेशिया।
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने जारी की नई टीम, युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन
10 साल बाद इंसाफ: शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में तीन को उम्रकैद
Pappu Yadav Row: उषा ठाकुर के बयान पर बढ़ा सियासी घमासान
खुफिया चेतावनी के बाद सुरक्षा कड़ी, हर जगह पुलिस तैनात
Ashwin Advice: वैभव को जल्दबाजी में न उतारे टीम इंडिया
न्यायाधीश के बयान पर उठा बवाल, चीफ जस्टिस से लगाई गुहार