राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड जारी
जयपुर । राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के कारण मौसम का मिला-जुला प्रभाव देखा गया। राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्के बादल छाए रहने से सुबह और शाम की तेज सर्दी और शीतलहर में कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में दिन के समय तेज धूप रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक था। वहीं, फतेहपुर और डूंगरपुर सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटों में नागौर, बीकानेर, फलोदी, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और पाली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे ऊपर रहा। श्रीगंगानगर में हल्की धुंध भी देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि 22 दिसंबर तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना रहेगा। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 23 दिसंबर से यह सिस्टम कमजोर होकर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही आसमान साफ होगा, उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगेगी। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है। फिलहाल दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड बनी रहेगी, लेकिन अगले सप्ताह से सर्दी और कोहरा दोनों तेज होने की संभावना है।
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात