रन फॉर विकसित राजस्थान एवं संडे ऑन साइकिल रैलियों का आयोजन संपन्न
भीलवाड़ा/राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में रन फॉर विकसित राजस्थान एवं केंद्र सरकार की संडे ऑन साइकिल योजना के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र भीलवाड़ा द्वारा जॉगिंग एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि रैलियों को सांसद महोदय दामोदर प्रसाद अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहले साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इसके बाद रन फॉर विकसित राजस्थान रैली का आगाज हुआ। इसमें सभी खेलों के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैलियां जिला कलक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर अंबेडकर सर्किल, मुरली विलास रोड, रेलवे फाटक, साबुन मार्ग होते हुए कॉलेज मैदान पर समापन हुआ। आम नागरिकों में खेलों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन में भाजपा नेता ओम सांइ राम, नंदलाल गुर्जर, कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक जगदीश जाट, बास्केटबॉल प्रशिक्षक निशा राजपूत, एथलेटिक्स प्रशिक्षक धर्मपाल यादव, जिमनास्टिक्स संघ के सचिव मुकेश कुमावत, क्रीड़ा भारती से जन्म जयदेव सिंह, मॉर्निंग साइकिल क्लब के सचिव अरुण संतोष मुछाल, राकेश सक्सेना एवं बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यों, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के अन्य सभी प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं सीनियर खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्व भाग लिया।
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात