दक्षिण राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ‘बेस्ट लीडरशिप अवार्ड’ से हुई सम्मानित
भीलवाडा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला अधिवेशन अयोध्या में आयोजित हुआ। जिसमे आप की अदालत’ कार्यक्रम में देशभर से चयनित पाँच प्रदेश अध्यक्षों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। दक्षिण राजस्थान प्रदेश सचिव डॉ. सुशीला असावा ने बताया कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर दक्षिणी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा को उनके तीन वर्षों के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, निरंतर सामाजिक प्रयासों एवं बेस्ट परफॉर्मेंस जैसे सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त रामायण के माध्यम से समस्याओं के निराकरण हेतु मीनू झंवर, सुनिता जागेटिया, विकसित गाँवों के मॉडल प्रतियोगिता में मोना डाड व उनकी टीम को प्रथम स्थान, स्वरचित भजन प्रतियोगिता में वीणा मोदी, कृष्णा लढा एवं छवि भदादा को सांत्वना पुरस्कार, भगवान की पोशाक से बंदनवार निर्माण पर दमयंती लोहिया को सांत्वना पुरस्कार, सहयोग राशि प्रदान करने हेतु मानकवर काबरा को सम्मानित किया गया। इस दौरान कथक योगा भी किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल से शिखा भदादा, कुंतल तोषनीवाल, मनोरमा कालिया, सरिता न्याति, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, मंजू गांधी, कृष्णा समदानी, जिला सचिव भारती बाहेती, रेखा असावा, विनीता डाड, चंदा नामधर, सरोज गट्टाणी, निशा काकाणी, सुनीता सोमानी, राखी राठी, सुधा चांडक, सपना अजमेरा सहित अनेक गणमान्य अतिथि व महिला सदस्याए उपस्थित रही।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ