राकेश टिकैत बोले- ‘इन पर सुताई अभियान चलेगा’, बयान पर मचा हंगामा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चौंकाने वाला बयान दिया है. जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है. टिकैत ने खुद को हिंदू संगठन बताने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अटल चौक पर तिलक लगाकर मीट खाते हैं और इससे एक राजनीतिक दल की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं | टिकैत ने इस दौरान कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक दिन ‘सुताई अभियान' चलाने जैसी टिप्पणी भी की. राकेश टिकैत का यह बयान अब सोशल मीडिया पर है |
दरअसल, मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर फैक्ट्री मालिकों और किसानों के बीच वार्ता आयोजित की गई थी. इसी दौरान मीडिया ने राकेश टिकैत से नगर के मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक करने को लेकर सवाल किया. इस पर टिकैत ने कहा कि मीनाक्षी कौन थे, यह कोई नहीं जानता, जबकि अटल बिहारी वाजपेई को पूरा देश जानता है क्योंकि वे प्रधानमंत्री रहे हैं. उन्होंने चौक का नाम बदलने पर कोई आपत्ति नहीं जताई |
हिन्दू संगठनों को लेकर जताई नाराजगी
इसी बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने कथित हिंदू संगठनों को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू संगठन का नाम लेकर अटल चौक पर तिलक लगाकर मीट खाते हैं और इससे बीजेपी की छवि खराब हो रही है. टिकैत ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता मीट नहीं खाता और ऐसे लोग जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं |
‘सुताई अभियान’ चलाने की बात कही
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “नाम हिंदू संगठन का लेते हैं और अटल चौक पर जाकर मीट खाते हैं. एक-दो दिन में इनका सुताई अभियान भी चलेगा. जो वहां तिलक लगाकर मीट खाते हुए फंस जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी.” टिकैत ने आगे कहा कि ऐसे कृत्यों से देश की छवि विदेशों में खराब हो रही है और अलग-अलग समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और प्रशासन की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है |
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म