गोवा के लिए स्काउटर गाइडर दल रवाना* *राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर में भाग लेंगे*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला ब्यावर के स्काउटर गाइडर दल गोवा के लिए रवाना हुआ।
सहायक स्टेट कमिश्नर विमल चौहान ने बताया कि सहायक लीडर ट्रेनर सुरेश चन्द फुलवारी और स्थानीय संघ मसूदा सचिव मोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला ब्यावर के 30 स्काउटर गाइडर दल गोवा के लिए रवाना हुआ।
भारत स्काउट स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा 30 स्काउटर गाइडर का चयन हुआ।
यह सभी स्काउटर गाइडर 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक गोवा में आयोजित राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर में भाग लेंगे। इस पांच दिवसीय शिविर में सभी
स्काउटर गाइडर विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे। साथ विभिन्न ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।
इस दल में जैतारण से महेंद्र कुमार नरवाल,रायपुर से बगदा राम सेन,निमाज से इंदुबाला,जवाजा से मुकेश खींची,दयाल पूरी गोस्वामी,नीलेश जांगिड़,अनिल बैरवा,किशन सिंह, चन्द्र शेखर, जितेन्द्र कुमार वर्मा,विद्या मेडम,रेणु सेन,जमना रावत,ब्यावर से सुमित फौजदार,भगवान सिंह चौहान, नन्द सिंह चौहान,विष्णु प्रकाश शर्मा,धन्ना सिंह,सरदार सिंह,रेखा जनागल,सरोज रावत,रुचि अग्रवाल,पूनम चन्द आदि सम्मिलित है ।
इन सभी को सहायक स्टेट कमिश्नर विमल चौहान,ताराचंद जांगिड़, रामचन्द्र शर्मा, रतन सिंह चौहान,बलराज सिंह,मुरली मनोहर जाटव,रामकिशोर सालोदिया,बनवारी लाल बैरवा आदि ने सभी को शुभकामनाएं दी।
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव