नए साल की भीड़ को देखते हुए खाटू श्याम में VIP सिस्टम रद्द, 5 जनवरी तक सामान्य कतार
सीकर | राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर में भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से 5 जनवरी तक वीआईपी दर्शन बंद कर दिए गए हैं. नववर्ष, एकादशी और पांच दिवसीय मेले के संयोग के चलते यहां एक हफ्ते में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है |
प्रशासन, पुलिस और श्याम मंदिर कमेटी ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि दर्शन सुचारू और सुरक्षित तरीके से कराए जा सकें. सभी श्रद्धालुओं को अब आम भक्तों की तरह ही निर्धारित कतारों में लगकर बाबा श्याम के दर्शन करने होंगे, जिससे समान व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखा जा सके |
2 जनवरी तक चलेगा मेला, 5 तक VIP दर्शन बंद
हारे के सहारे बाबा श्याम की नगरी खाटूधाम में पांच दिवसीय नववर्ष मेले का आगाज हो चुका है, जो 2 जनवरी तक चलेगा, जिस वजह से मंदिर में श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आने की उम्मीद है | इसी को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था फाल्गुन मेले की तर्ज पर की गई है |
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा लागू नहीं होगी. सभी भक्त एक ही प्रणाली के तहत दर्शन करेंगे. इससे न केवल भीड़ नियंत्रण आसान होगा, बल्कि किसी तरह के भेदभाव की स्थिति भी नहीं बनेगी | मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं |
खाटूश्यामजी क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित!
रींगस से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत और नियंत्रित मार्ग तय किए गए हैं. रींगस रोड, मेला डायवर्जन, पुराना बिजली ग्रिड, खटीकान मोहल्ला, होटल खाटूश्यामजी पैलेस, कैरपुरा तिराहा, चारण खेत, लखदातार मैदान और कुमावत कृषि फार्म से होते हुए श्रद्धालु मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचेंगे |
यहां 75 फीट चौड़े मुख्य मेला मैदान में बनाई गई 14 कतारों से गुजरने के बाद बाबा श्याम के दर्शन कराए जाएंगे. श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को देखते हुए खाटूश्यामजी क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है |
एकादशी पर बाबा श्याम का दरबार सुगंधित फूलों से सजेगा
पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. 5 दिवसीय मेले के दौरान रींगस से आने वाले वाहनों को 52 बीघा सरकारी पार्किंग में खड़ा किया जाएगा, जिनका निकास मंढा मार्ग से होगा. पलसाना या जीणमाता से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन सांवलपुरा किसान गौशाला के पास रोके जाएंगे और वहां से पैदल प्रवेश कराया जाएगा |
दांता मार्ग से आने वालों के लिए श्याम पाठशाला के पास पार्किंग तय की गई है. श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार 30 दिसंबर को एकादशी पर बाबा श्याम का दरबार सुगंधित फूलों और आर्टिफिशियल सामग्री से सजाया जाएगा |
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट