Indore में न्यू ईयर 2025: धूमधाम से जश्न, पुलिस और आबकारी विभाग सतर्क
Indore New Year 2025 Celebration के लिए शहर पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। 100 से अधिक होटल, क्लब और रेस्टोरेंट में पार्टी आयोजित की जा रही हैं, जबकि 150 डीजे युवाओं को नचाने के लिए तैयार हैं। शहर के युवा अपने दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत करने और पुराने साल की यादें भूलकर नए संकल्प लेने के लिए उत्साहित हैं।
पार्टी पैकेज और खाने-पीने की व्यवस्था
31 दिसंबर की रात के लिए इंदौर में पार्टी पैकेज 1,000 रुपए से लेकर 30,000 रुपए तक उपलब्ध हैं। बड़े होटल्स में महंगे और छोटे स्थानों में किफायती पैकेज रखे गए हैं। शेफ ललित नागर ने बताया कि शराब के साथ-साथ खाने के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। लोगों को कई नई और स्वादिष्ट डिशेस का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
आबकारी विभाग की तैयारी
शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर विशेष लाइसेंस के साथ पार्टियां होंगी। आबकारी विभाग की टीम 12 बजे तक सभी पार्टियों पर नजर रखेगी और समय पर बंद कराने का काम करेगी। शहर के कुल 100 बार, ओबी और क्लब तथा 60 होटल में बार के साथ पार्टियों का आयोजन होगा।
पुलिस की सतर्कता और संदेश
एडिशनल सीपी अमित सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे ड्रिंक और ड्राइव, झगड़े या स्टंटबाजी से बचें। पुलिस ने 31 दिसंबर की रात के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में 6-8 चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति उनके “खास मेहमान” न बने। नशे में वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार वाले और स्टंट करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट