टंकी के बालाजी मुक्तिधाम को अत्याधुनिक बनाने का लिया निर्णय समिति ने लगभग 30 लाख खर्च किये, 50 लाख और खर्च करने की योजना
भीलवाड़ा। टंकी के बालाजी मुक्तिधाम के विकास और सुविधाओं को लेकर टंकी के बालाजी मुक्तिधाम विकास समिति द्वारा मुक्तिधाम को अत्याधुनिक बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई।
संरक्षक बाबूलाल जाजू एवं महासचिव नवनीत सोमानी ने बताया कि मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सर्वसुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से समिति द्वारा मुक्तिधाम में शुद्ध पेयजल के लिए आर ओ प्लांट की स्थापना, कम लकड़ी में दाह संस्कार संभव हो इसके लिए आधुनिक उपकरण लगाने, अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण, सुरक्षा हेतु तीन नये गेटों का निर्माण, कर्मचारियों के लिए आवासगृह, नारियल तोड़ने की मशीन, बरामदों में पंखे लगवाने, लकड़ी गोदाम का निर्माण, टूटी हुई बाउंड्री वॉल का पुनर्निर्माण, उद्यान में नए पौधे लगाने, कोबल्स लगवाने व रंग-रोगन करवाने तथा मुक्तिधाम के बाहर नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 50 लाख रुपये समिति की ओर से खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर विकास न्यास एवं नगर निगम से भी आवश्यक सहयोग लिया जाएगा।
समिति सचिव कैलाश कोठारी एवं उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया व सत्यनारायण डीडवानियां ने बताया कि समिति द्वारा पूर्व में जनसहयोग से बैठने हेतु दो अत्याधुनिक बरामदे तैयार किए जा चुके हैं तथा दाह संस्कार के लिए शेड निर्माण पहले ही किया जा चुका है जिन पर समिति द्वारा 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। कोषाध्यक्ष राकेश दरक ने बताया कि मुक्तिधाम के संपूर्ण विकास की योजना करीबन डेढ़ करोड़ रूपये की है। मुक्तिधाम समिति की बैठक मंे वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण लढ़ा, सुशील डांगी, मुक्तिधाम व्यवस्था प्रभारी मनोहर अजमेरा, उमाशंकर शर्मा, सुरेश कचौलिया, कैलाश रांका, सुवालाल जाट, डॉ. विनोद नराणीवाल, प्रदीप चौधरी, धर्मेन्द्र पारीक एवं धर्मराज शर्मा ने मुक्तिधाम को आधुनिक बनाने पर सुझाव दिये।
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
बारिश में अंतिम विदाई की मजबूरी, हाथों में त्रिपाल लेकर करना पड़ा संस्कार
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा