सीएम हाउस के खुले दरवाजे...8 जनवरी को मुख्यमंत्री साय सुनेंगे आपकी फरियाद, जानें कैसे और कहाँ मिलें
CG News: CM विष्णु देव साय आने वाले 8 जनवरी को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में ‘जनदर्शन’ के माध्यम से प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करेंगे. इसके जरिए मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को व्यक्तिगत रूप से सुनेंगे.
मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का निराकरण पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए ताकि जनता को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध समाधान मिल सके. सीएम साय की यह पहल शासन और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
सीधे जनता से रूबरू होंगे CM विष्णुदेव साय
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहकर आम लोगों के आवेदन स्वीकार करेंगे और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे. मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र में आम नागरिक की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की असली कसौटी है.
इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आवेदन केवल दफ्तरों की फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि उन पर प्रभावी ढंग से अमल किया जाए.
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?