होटल विवाद : कश्मीरी युवक और हिंदू युवती के मामले में बजरंग दल की शिकायत, पुलिस ने पूछताछ शुरू की
Indore News: इंदौर से एक बार फिर लव-जिहाद का मामला सामने आया है. हम्मालों की यूनियन चलाने वाले एक कश्मीरी युवक को निजी ट्रैवल्स में काम करने वाली एक युवती के साथ होटल में देखा गया है. सूचना मिलने पर बजरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
बजरंग दल ने युवक पर लगाया लव-जिहाद का आरोप
बजरंग दल ने इस मामले में युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, इस मामले में युवती ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया है. वहीं पुलिस ने सोमवार को आरोपी पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है.
बजरंग दल ने पुलिस को दी सूचना
इस मामले में टीआई सुरेंद्र रघुवंशी के बताया कि सोमवार को इम्तियाज अहमद मलिक निवासी आजाद नगर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. वहीं विहिप के प्रचार प्रमुख देवा शर्मा ने मामले में पर कहा कि जिला संयोजक लक्की रघुवंशी को इस मामले की सूचना मिली थी. उन्हें बताया गया था कि पलासिया इलाके के एक होटल में इम्तियाज अहमद मलिक एक युवती के साथ रूका है. इस सूचना के मिलने के बाद खबर पुलिस को दी गई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद जब रात में पुलिस होटल में पहुंची, तो इम्तियाज संदिग्ध स्थिति में युवती के साथ पकड़ा गया.
जम्मू-कश्मीर का रहना वाला है युवक
पुलिस पूछताछ में इम्तियाज ने बताया कि वह निजी ट्रैवल्स की बसों के लिए हम्मालों का यूनियन चलाता है और होटल में किराए से रहता है. इम्तियाज मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनेहाल का निवासी है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी ट्रैवल्स के लिए काम करती है और बडवानी की निवासी है. युवती ने बताया कि इम्तियाज और वो दोनों आपस में अच्छें दोस्त हैं.
4 बच्चाें का पिता है इम्तियाज
बजरंग दल के पदाधिकारी प्रवीण देअकर ने बताया कि इम्तियाज पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चें है. प्रवीन देअकर ने कहा कि इम्तियाज अपनी पत्नी के अलावा भी एक अन्य महिला के साथ दोस्ती रख रहा है. हालांकि, युवती ने इस मामले में शिकायत करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण पुलिस ने इम्तियाज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
बारिश में अंतिम विदाई की मजबूरी, हाथों में त्रिपाल लेकर करना पड़ा संस्कार
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा