बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में रातों-रात 27 लाख मतदाता सूची से बाहर...2.74 लाख नए लोगों ने किया आवेदन...जानें पूरा मामला
CG News: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता होने का दावा किया था. इसकी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी और वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं से दावा आपत्ति मांगी थी.
2.74 लाख लोगों ने नाम जुड़वाने फिर फॉर्म भरा
मतदाताओं ने आयोग को SIR प्रक्रिया के बाद बनी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन फॉर्म देना शुरू कर दिया है. आयोग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अब तक 2 लाख 74 हजार से ज्यादा प्रदेशवासियों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए फॅार्म भरा है. इन फॉर्म की जांच होने के बाद स्क्रूटनी होगी तो मतदाता लिस्ट में वोटर्स की संख्या बढ़ा जाएगी.
SIR के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर से शुरू हुई यह SIR की प्रक्रिया लगभग 45 दिन तक चली, जिसमें हजारों बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया है. जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें इलेक्शन कमीशन की तरफ से नोटिस देकर अपने नाम दोबारा जुड़वाने का अवसर दिया जाएगा.
21 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट
दावे और आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक जमा की जा सकती हैं. सुनवाई और वेरिफिकेशन 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक होंगे. अंतिम वोटर लिस्ट 21 फरवरी 2026 को पब्लिश की जाएगी.
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला