बड़ी खबर: भिलाई में निगम ने दुकानों को किया सील! लंबे समय से बकाया था किराया, प्रशासन ने दिखाया सख्त तेवर
CG News: भिलाई नगर निगम के वार्ड 16 आकाश गंगा परिसर के 9 दुकानों को सीलबंद किया गया है. निगम द्वारा व्यवसाय हेतु अकाशगंगा परिसर में दुकान उपलब्ध कराया गया था. उन सभी दुकानों का हर महीने किराया निर्धारित किया गया है, लेकिन व्यवसायियों द्वारा किराए में हुई वृद्धि की राशि जमा नहीं की गई थी.
भिलाई नगर निगम ने 9 दुकानों को किया सील
सभी दुकानदारों को हुए किराए में वृद्धि के संबंध में किराया जमा करने नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय मे किराये की राशि निगम कोष में जमा नहीं किए जाने के कारण दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया था. उसके बाद सभी 9 दुकानों को सीलिंग किया गया है. किराये की राशि लंबित होने के कारण किराया राशि में वृद्धि हो गई है. आकाश गंगा व्यावसायिक परिसर एवं नगर निगम के अन्य परिसरों में भी किराया वसूली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. आवंटितों द्वारा किराया राशि जमा नहीं किए जाने पर निगम द्वारा निरंतर इस तरह की कार्रवाई की जाएगी.
बकाया किराया जमा नहीं करने पर की गई कार्रवाई
भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम उपायुक्त डी के कोसरिया, जोन 1 के राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा 9 दुकानों को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई है. कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, अनुरेखक उन्मेश साहू, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, प्रसन्न तिवारी, बसंत देवांगन, बेदखली सहायक प्रभारी हरिओम गुप्ता, बेदखली टीम के कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला