LNCT भोपाल में गूंजा बाल प्रतिभाओं का उत्सव, ‘नवोदित 2025–26’ का भव्य आयोजन
भोपाल। यूथ फॉर सेवा, भोपाल द्वारा एलएनसीटी (LNCT) परिसर में उत्तर भारत के सबसे बड़े बाल उत्सव ‘नवोदित 2025–26’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय विद्यालयों, सेवा बस्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े 578 बच्चों सहित कुल 1031 प्रतिभागियों एवं सहयोगियों ने सहभागिता की। बच्चों ने रंगोली, चित्रकला, नृत्य, गायन, नाट्य मंचन, विज्ञान मॉडल सहित विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों को पुरस्कारों के साथ शीत ऋतु से सुरक्षा हेतु कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में नंदा भालावे, डॉ. दीपक पालिवाल, अश्विनीकुमार बेल्लुटागी एवं विक्रम सिंह मुख्य अतिथि रहे। आयोजन का समन्वय अतर साहू, यूथ फॉर सेवा भोपाल चैप्टर द्वारा किया गया। Advisory Board से डॉ. अनुराग राय, अभिनव गौर, अतुल विश्वकर्मा एवं डॉ. प्रशांत सिंह, कलचुरी एलएन सिटी इनक्यूबेशन सेंटर के डायरेक्टर आकाश राय, तथा विक्रम सिंह, वरिष्ठ अभियंता, बीएचईएल उपस्थित रहे।
मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी