भोपाल में दूषित भूजल का खतरा: ई-कोलाई मिलने से मचा हड़कंप
Bhopal News : राजधानी भोपाल से एक गंभीर स्वास्थ्य से जुड़ा मामला सामने आया है। खानूगांव, आदमपुर छावनी और वाजपेयी नगर क्षेत्रों में ग्राउंड वाटर दूषित पाया गया है। जांच के दौरान इन इलाकों से लिए गए चार पानी के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। यही बैक्टीरिया इससे पहले इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में भी पाया गया था, जहां इसके संक्रमण से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
सैंपल फेल होने के बाद नगर निगम ने इन क्षेत्रों में भूजल के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है। Bhopal News में सामने आई जानकारी के अनुसार, खानूगांव में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बताए जा रहे हैं। यहां अब भी करीब दो हजार लोग मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
दो दिन पहले खानूगांव क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे स्थानीय विधायक आतिफ अकील और पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद जहीर ने हालात का जायजा लिया। इस दौरान एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें साफ तौर पर कुएं में सीवेज का पानी जाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो पार्षद प्रतिनिधि ने खुद रिकॉर्ड किया था। मौके पर मौजूद विधायक ने नगर निगम के इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें फटकार भी लगाई।
जिस वार्ड में खानूगांव आता है, वहां की पार्षद रेहाना सुल्तान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे हालात बिगड़ते चले गए। Bhopal News में यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने