राज्यपाल बागड़े ने पर्यावरणविद जाजू को ‘समाज गौरव’ उपाधि से किया अलंकृत
जोधपुर /अखिल भारतवर्षीय महेश्वरी महासभा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन “महेश्वरी महाकुंभ” में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान के लिए पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू को ‘समाज गौरव’ की उपाधि से अलंकृत किया गया।यह सम्मान उन्हें पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण, पशु कल्याण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा हरित आवरण विस्तार के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक, निष्ठावान और प्रभावशाली योगदान के लिए प्रदान किया गया।
जोधपुर में आयोजित भव्य समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा भारत सरकार के विधि आयोग के अध्यक्ष एवं सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी द्वारा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष संदीप काबरा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।
जाजू के सतत प्रयासों से न केवल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हुआ है, बल्कि भावी पीढ़ियों में पर्यावरण संरक्षण की चेतना भी सुदृढ़ हुई है।
उल्लेखनीय है कि इस सम्मान के लिए गठित चयन समिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं न्यायपालिका से जुड़े न्यायमूर्ति सदस्य शामिल थे।
27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट
दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो एजेंट गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पदोन्नति आरक्षण की राह आसान: ST-SC वर्ग के लिए बनेगा 'क्वांटिफिएबल डेटा'