पूरे उत्साह से मनाया स्वामी विवेकानंद का 164वां जन्मोत्सव
भीलवाड़ा /विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा भीलवाड़ा द्वारा 12 जनवरी युवा दिवस के उपलक्ष्य में दिन भर विविध कार्यक्रम हुए। विभिन्न विद्यालयो में स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर उद्बोधन हुए। शहर में अनेकों मोहल्लों एवं सोसाइटी में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए। मुख्य रूप से सूचना केंद्र चौराहे पर सेल्फी विद स्वामी जी, साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन रहा। सांय में भारत माता पूजन का कार्यक्रम रहा, जिसमें केन्द्र के प्रांत, विभाग व नगर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आदरणीय विधायक अशोक जी कोठारी ने स्वामी जी को पुष्प अर्पण कर भारत माता पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रांत प्रमुख श्री भगवान सिंह, विभाग प्रमुख सुनील जोशी, सत्यम शर्मा व नगर प्रमुख भूपेन्द्र जोशी, प्रतिमा गर्ग, धीरज शर्मा व मधु गुप्ता उपस्थित रहे। नगर प्रमुख भूपेन्द्र जोशी ने बताया कि फरवरी माह में केंद्र की अखिल भारतीय अधिकारी बैठक होने वाली है जिसमें 547 अधिकारी पूरे भारत से उपस्थित रहेंगे।
तमिलनाडु में मोहन यादव का शक्ति प्रदर्शन, जनसभा को किया संबोधित
खरगे का बड़ा आरोप: “PM मोदी समानता के खिलाफ”, AIADMK गठबंधन पर साधा निशाना
केदारनाथ में मोबाइल के उपयोग पर सख्त रोक
सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है
प्रयागराज स्टेशन पर कार्य का असर, भोपाल मंडल की ट्रेनें प्रभावित
सरगुजा: सरकारी नौकरी की आड़ में मार्केटिंग का खेल, स्वास्थ्य कर्मी दंपत्ति पर गिरी गाज