स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की दर्दनाक मौत
जयपुर|गंगानगर जिले में स्थित एक स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरकर 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का नाम रमनदीप कौर था और उसकी उम्र 18 साल थी। रमनदीप की तबीयत काफी दिनों से ठीक नहीं थी इसके बावजूद वह बायोलॉजी प्रैक्टिकल एग्जाम देने आई थी।शुक्रवार को मां और भाई ही छात्रा को स्कूल लेकर पहुंचे थे और लैब के बाहर ही प्रैक्टिकल खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। कोतवाली थाना के कार्यवाहक थानाधिकारी रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बताया कि 'पुरानी आबादी टावर रोड इलाके की रहने वाली एक छात्रा स्कूल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिर गई। रमनदीप की तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन वह बायोलॉजी प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए स्कूल आई थी। छात्रा की मां और भाई लैब के बाहर इंतजार कर रहे थे।'
शुक्रवार को मां और भाई ही छात्रा को स्कूल लेकर पहुंचे थे
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
रामेश्वरलाल बिश्नोई के मुताबिक छात्रा प्रैक्टिकल पूरा करने के बाद लौट ही रही थी तभी वह दूसरी मंजिल से गिर गई। स्कूल स्टाफ और परिवार के सदस्य रमनदीप को स्कूल बस में बिठाकर पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हालत काफी गंभीर थी ऐसे में उसे बाद में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आम आदमी पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष नवीन पालीवाल अरेस्ट, क्या है मामला?ये भी पढ़ें:राजस्थान: BJP छोड़ते ही पूर्व मंत्री मालवीया के बांसवाड़ा ठिकानों पर ACB की रेडये भी पढ़ें:राजस्थान में डॉक्टर्स को स्वास्थ्य विभाग का अल्टीमेटम, जानिए क्या मामला
मौके से सबूत जुटाए
पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर किन हालातों में वे दूसरी मंजिल से गिरी। पुलिस ने फिलहाल मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में ये हादसा प्रतीत हो रहा है लेकिन परिस्थितियां संदिग्ध होने के वजह से हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद ही मौत का सटीक कारण पत चल सकेगा।
राशिफल 28 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग