23 जनवरी को बसंत पंचमी और जुमा एक साथ, CRPF के 8 हजार जवान होंगे तैनात, धार में प्रशासन अलर्ट
MP News: ‘बसंत पंचमी’ हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इसे सरस्वती पूजा के तौर भी मनाया जाता है. इस बार ये त्योहार 23 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है. मध्य प्रदेश की ‘अयोध्या’ कहे जाने वाले धार में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं. जिला प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की है.
दोनों पक्षों से प्रशासन बातचीत कर रहा
‘बसंत पंचमी’ और जुमे की नमाज एक ही दिन होने से प्रशासन हरकत में आ गया है. पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2006, 2013, 2016 के बाद अब 2026 में शुक्रवार के दिन बसंत पंचमी पड़ रही है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पहले तीन मौकों पर आगजनी, पथराव और कर्फ्यू जैसी स्थिति देखने को मिली थी. इस बार इस तरह की नौबत ना हो, इसके लिए प्रशासन हिंदू और मुस्लिम पक्ष से बातचीत कर रहा है.
CRPF के 8 हजार जवान तैनात किए जाएंगे
धार में व्यवस्था बने रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने कई सुरक्षा इंतजाम किए हैं. पुलिस के 2000 जवानों ने रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला. ड्रोन और कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. पूरे शहर में 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. जिले में पुलिस के 2435 कर्मचारी और अधिकारी तैनात रहेंगे. इसके साथ ही CRPF के 8000 जवान मोर्चा संभालेंगे.
‘बसंत पंचमी’ को धार में विवाद स्थिति क्यों बनती है?
धार में भोजशाला है जिसे राजा भोज ने बनवाया था. यहां एक वाग्देवी यानी सरस्वती देवी की प्रतिमा थी, जिसे अंग्रेज बाद में लंदन ले गए.
हिंदू पक्ष इसे सरस्वती सदन या सरस्वती मंदिर मानता है.
वहीं मुस्लिम पक्ष इसे मस्जिद मानता है.
कोर्ट ने भोजशाला में पूजा और नमाज के लिए दिन तय कर दिया है.
जहां मंगलवार को हिंदू पक्ष पूजा करता है. इसे सूर्योदय से सूर्यास्त तक तय किया गया.
शुक्रवार का दिन नमाज के लिए तय किया गया है.
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर