आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पल्लवी लढ़ा अध्यक्ष, रंजना बिड़ला सचिव
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी के निर्देशन में आरकेआरसी व्यास माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध रूप में संपन्न हुए। डॉ. अध्यक्ष चेतना जागेटिया एवं सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में आगामी नए सत्र हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पदों के लिए मनोनयन प्रक्रिया स्थानीय भवन में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी गायत्री मूंदड़ा एवं मोना डाड के सहयोग से यह मनोनयन प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूर्ण हुई। मनोनयन के उपरांत अध्यक्ष पद पर पल्लवी लढा, सचिव पद पर रंजना बिड़ला, कोषाध्यक्ष पद पर सुमित्रा दरगड एवं संगठन मंत्री पद पर आशा दरगड को निर्विरोध रूप से चयनित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्षा पल्लवी लढा ने बताया की संगठन का भविष्य अनुभव की मजबूत नींव और युवाओं की नई सोच के संतुलन से ही सशक्त बनेगा। हम परंपरा को सम्मान देते हुए नवाचार को अपनाएँगे, ताकि संगठन समय के साथ और ऊँचाइयों तक पहुँचे। इस अवसर पर संगठन की सभी सदस्याओं का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। अंत में नवर्निवाचित पदाधिकारियों का सदस्याओं ने माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग