'बॉर्डर 2' के बज के बीच क्या रहा 'धुरंधर' का हाल, गुरुवार को भी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपनी धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रहे हैं। ये फिल्म इन दिनों देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी गदर काट रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'धुरंधर' में रणवीर ने एक फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रणवीर के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...
रणवीर से भिड़े सनी देओल
'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन से ही ऐसी रफ्तार पकड़ी की रिलीज के 49 दिनों बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की कई बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी इसने बवाल काट रखा है। लेकिन अब इसके लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आज सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में अब इन दोनों ही फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है। अब बात करते हैं 'धुरंधर' की तो इसने 28 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' ने 49 वें दिन खबर लिखने तक 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 830.50 करोड़ रुपये हो गया है।
हफ्ता 1 207.25 करोड़
हफ्ता 2 253.25 करोड़
हफ्ता 3 172 करोड़
हफ्ता 4 106.5 करोड़
हफ्ता 5 51.25 करोड़
हफ्ता 6 26.35 करोड़
हफ्ता 7 13.9 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कमाई 830.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह