ड्रोन बनाने वाली कंपनी के शेयर करीब 8% टूटा, तिमाही नतीजों ने दिया झटका, 33.85 करोड़ रुपये रहा घाटा
ड्रोन बनाने वाली चर्चित कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों में शुक्रवार को करीब 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के पीछे की वजह कंपनी का तिमाही प्रदर्शन है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल घाटा 33.85 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 41 प्रतिशत घट गया है। कंपनी के रेवन्यू में जोरदार बढ़ोतरी के बाद भी घाटा हुआ है।अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी का रेवन्यू 31.54 करोड़ रुपेय रहा है। जोकि सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 79 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 17.61 करोड़ रुपये रहा था।
अशीष कचोलिया, मुकुल अग्रवाल और विजय केडिया ने Q3 में इन कंपनियों पर लगाया पैसा
क्यों बढ़ा कंपनी का घाटा
घाटा बढ़ने की वज कंपनी के मैटेरियल खर्च बढ़ने की वजह है। आइडिया फोर्ज की बिक्री 76 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, सितंबर तिमाही की तुलना में कंपनी की बिक्री 49 प्रतिशत और सालाना आधार पर 54 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सितंबर तिमाही में इस कंपनी के पास 164 करोड़ रुपये का काम था। दिसंबर तिमाही में अंत में यह बढ़कर 350.80 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, आइडिया फोर्ज नॉन डिफेंस बिजनेस की तरफ भी अपना फोकस बढ़ा रही है। इसके लिए कंपनी सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ प्राइवेट कंपनियों के साथ भी काम कर रही है।
सोमवार को शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी, BSE और NSE में नहीं होगा कारोबार
शेयर बाजार में संघर्ष कर रही है ड्रोन कंपनी
ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर बीएसई में शुक्रवार को गिरावट के साथ 415 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 8 प्रतिशत की गिरावट के बाद 396.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। बीते 6 महीने के दौरान इस ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर 19 प्रतिशत लुढ़का है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 26 प्रतिशत गिरा है।दो साल से ड्रोन बनाने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में 46 प्रतिशत की गिरावट आई है।
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले
मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द