*ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कुमावत का भव्य स्वागत किया*
नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत के पहली बार भीलवाड़ा जिले में गुलाबपुरा पहुंचने पर भारतीय संस्कृति एवम परम्परा के अनुसार पारीक रिसोर्ट 29 मिल गुलाबपुरा पर भीलवाड़ा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ एवं गुलाबपुरा नगर अध्यक्ष इंद्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में माला दुपट्टा एवम साफा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष कुमावत ने लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी एवम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुँचाने एवम स्थानीय चुनाव में एकजुट होकर भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया ,
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वागत कार्यक्रम में ओबीसी जिला महामंत्री सज्जन सुथार, रवि पूरी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जगदीश जाट , जिला मंत्री महेंद्र सिंह चुंडावत , रतन लाल आचार्य, चुन्नीलाल कुमावत , देवीलाल कुमावत, श्याम कुमावत, रामदेव जाट, गुलाबपुरा नगर उपाध्यक्ष विकास आचार्य ,पार्षद प्रतिनिधि कृष्णगोपाल त्रिपाठी,पार्षद रोहित चौधरी,पिंटू वैष्णव,भरत व्यास,विनीत शर्मा ,बंसीलाल सोनावा, राजू रामदेव बैरवा,उपस्तिथ रहे। जिला मंत्री महेन्द्र सिंह चुंडावत ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
यमुना नाव हादसा: लापता युवक का शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
पीएम मोदी का बड़ा बयान: भारत 21वीं सदी के सबसे अहम फैसलों में से एक लेने की ओर बढ़ रहा है
CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक संपन्न: बारिश से खराब फसलों पर मिलेगा मुआवजा, कई प्रस्तावों को मंजूरी
इंडियन पॉइंट न्यूक्लियर प्लांट पर गंभीर आरोप: 60 साल तक हडसन नदी में रेडियोधर्मी पानी छोड़ने का दावा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “74 वर्ष बाद” पुस्तक का किया विमोचन