एकतरफा इश्क में घर में घुस युवती के भाई का मर्डर, मां-बेटी पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार
इंदौर : इंदौर के एरोड्रेम इलाके में हत्या की दो वारदात होने से सनसनी फैल गई. एक ही दिन एक इलाके में हत्या की ताबड़तोड़ 2 वारदात होने से लोगों में दहशत फैल गई. पहली घटना इंदौर के 60 फीट रोड स्थित सुखदेव नगर की है. यहां पर रहने वाले विधान ने क्षेत्र में ही रहने वाली एक युवती के घर पर हमला किया. हमलावर ने घर में घुसकर युवती के भाई वेदांश पर चाकू से हमला किया. इससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने खुद को घायल किया
जब हमलावर ने चाकू से हमला किया तो बीचबचाव करने आई वेदांश की मां व उसकी बहन सामने आ गईं. हमलावर ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया. इससे वेदांश की मां व बहन भी घायल हो गईं. परिजनों का आरोप है कि हमलावर विधान कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था. परिजनों ने विधान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस में शिकायत होने से आरोपी विधान नाराज चल रहा था.
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी विधान ने खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस ने आरोपी विधान को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विधान युवती से एक तरफा प्रेम करता था. वह कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था.
गाड़ी टकराने पर विवाद में जानलेवा हमला
दूसरी घटना भी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है. शुभम पैलेस के रहने वाले संजय रावत अपने भाई और भांजे के साथ बिजासन कॉलोनी जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी टकराने की बात को लेकर कुछ लोगों ने उन पर हमला किया. इस दौरान संजय रावत का भाई और भांजा गंभीर रूप से घायल होगा, जबकि संजय सिंह रावत की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया है.
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया