रायपुर में पिटबुल का आतंक, दो कारोबारियों पर जानलेवा हमला
रायपुर |राजधानी रायपुर में पिटबुल नस्ल के कुत्तों के हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है. शनिवार को अनुपम नगर इलाके में पिटबुल कुत्तों द्वारा दो कारोबारियों पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में कुत्तों के मालिक डॉ. अक्षय राव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
पिटबुल कुत्ते ने दो कारोबारियों पर किया जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, कारोबारी सुरेश यादव और हरीश यादव उधारी का पैसा लेने अनुपम नगर स्थित डॉ. अक्षय राव के घर पहुंचे थे. इसी दौरान डॉ. राव के साथ बाहर आए पिटबुल कुत्तों ने दोनों कारोबारियों पर अचानक हमला कर दिया.
पहले भी किया हमला
हमले में हरीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुरेश यादव किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी पिटबुल कुत्तों द्वारा डिलीवरी बॉय, कामवाली बाई समेत कई लोगों पर हमला किए जाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं.
पुलिस ने मालिक पर दर्ज किया FIR
लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खम्हारडीह थाने में डॉ. अक्षय राव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291 और 296 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सीडी कांड में सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे भूपेश बघेल, अजय चंद्राकर बोले- देर हो गई
पालतू कुत्तों के हमलों से बढ़ी चिंता
शहर में आवारा कुत्तों के साथ-साथ पालतू कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. लोगों का कहना है कि नियमों के सख्त पालन और निगरानी के बिना इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से प्रतिबंधित नस्लों को लेकर स्पष्ट और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया