पीएम श्री विद्यालय बापूनगर में बाल वाटिका का हुआ शुभारंभ
बापूनगर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत निर्मित बाल वाटिका का शुभारंभ बुधवार को पार्षद लव कुमार एवं एसडीएमसी सदस्यों एवं लाडो स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, श हंसा पारीक, सुमित्रा वैष्णव तथा सुनीता सोनी की उपस्थिति में किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता नानकानी ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र से पूर्व प्राथमिक कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं, जिनमें नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाने हेतु विद्यालय में विशेष रूप से बाल वाटिका विकसित की गई है।
ऐपीसी समसा श्री दिनेश कोली ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल वाटिका के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से विशेष शिक्षण-अधिगम सामग्री, खिलौने, प्लेमेट, डिस्प्ले सामग्री एवं शब्द पट्टिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही पूर्व प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु विशेष एनटीटी शिक्षिका कु. कपिला बिश्नोई की नियुक्ति भी की गई है।
बाल वाटिका के प्रारंभ होने से आसपास के क्षेत्र की बालिकाओं को राजकीय विद्यालय में ही पूर्व प्राथमिक स्तर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
युवाओं के भविष्य पर सचिन की बड़ी चिंता, कहा- देश गंभीर संकट की ओर बढ़ सकता है
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा