अमरनाथ यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड की बैठक, व्यापक प्रबंध के दिए निर्देश
जम्मू. मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बुधवार को श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) की 15वीं उच्च स्तरीय समिति (HLC) की बैठक की। उन्होंने संबंधित विभागों और हितधारकों से कहा कि वे यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही व्यापक व्यवस्था करें। बिजली आपूर्ति, पानी, स्वास्थ्य, शौचालय, संचार, राशन आपूर्ति, अग्निशमन, आश्रय स्थल, हेलीपैड, मोबाइल कनेक्टिविटी आदि सुविधा को जांच लें।
मुख्य सचिव ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अनंतनाग और गांदरबल के संभागीय प्रशासनों एवं उपायुक्तों को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर स्थित सभी आपदा संभावित और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि ऐसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में तंबू और अस्थायी ढांचों सहित किसी भी प्रकार की सुविधा स्थापित न की जाए।
उन्होंने आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा। विद्युत लाइनों के रखरखाव, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य तैयारियों, एफसीएस एंड सीए, परिवहन, सूचना, आईटी, वन, बीएसएनएल सहित अन्य विभागों की तैयारी समीक्षा करते हुए बेहतर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केवल वैध स्वास्थ्य प्रमाण पत्र रखने और आरएफआईडी पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति दी जाए।
बैठक के दौरान एसएएसबी के सीईओ डॉ. मनदीप कुमार भंडारी ने पिछले वर्ष की गई व्यवस्थाओं का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी यात्रा के लिए आवश्यकताओं की रूपरेखा बताई। मंडल प्रशासन ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि सभी चिन्हित स्थानों पर पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
दबंगों की मनमानी से 500 परिवार परेशान, रीवा में सड़क विवाद ने पकड़ा तूल
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया