पीएम श्री बापूनगर में संविधान कक्ष का कलेक्टर महोदय ने किया उद्घाटन*
भीलवाड़ा / जिला कलेक्टर जसमीत संधु ने पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में चल रही पीएम श्री योजना की समीक्षा बैठक में भाग लिया। संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए ।कलेक्टर ने कहा कि पीएम श्री योजना के माध्यम से विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कराया जाना प्राथमिकता है। कलेक्टर ने कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों की कार्य कुशलता और समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा बापू नगर में नवनिर्मित संविधान कक्ष का विधि वत उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में कहा कि संविधान कक्ष का उद्देश्य नागरिकों विशेष कर विद्यार्थियों और युवाओं को भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों अधिकारों एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक करना है कलेक्टर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं बल्कि हमारी लोकतांत्रिक आत्मा है उन्होंने छात्राओ से आव्हान किया कि वह संविधान को समझे और उसके मूल्यों को अपने आचरण में उतरे साथ ही उन्होंने विद्यालय में संचालित व्यवसायिक प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारु एडीपीसी डॉ कल्पना शर्मा ,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामेश्वर लाल जीनगर, भीलवाड़ा जिले के समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिले के समस्त पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार