टी20 विश्वकप में कितनी बार भारतीय खिलाड़ी बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कितने फाइनल में बने हीरो?
आईसीसी टी20 विश्वकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। तब से साल 2024 तक नौ संस्करण खेले जा चुके हैं। देखते ही देखते यह टूर्नामेंट क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक और लोकप्रिय फॉर्मेट बन गया। छोटे ओवर, तेज रफ्तार और हर गेंद पर बदलता मैच का रुख, यही टी20 की पहचान है। भारत उन चुनिंदा टीमों में शामिल रहा है, जिसने इस फॉर्मेट में न सिर्फ खिताब जीते बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों में भी गहरी छाप छोड़ी।टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होने जा रही है। यह टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण होगा। भारत ने अब तक 2007 और 2024 में, यानी दो बार टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। 2024 में वेस्टइंडीज में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर भारत ने 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था।
कितनी बार भारतीय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?
टी20 विश्वकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटका अवॉर्ड पूरे टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस मामले में भारतीय खिलाड़ी सबसे आगे रहे हैं। अब तक तीन बार भारतीय खिलाड़ियों ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है:
विराट कोहली- 2014
विराट कोहली- 2016
जसप्रीत बुमराह- 2024
विराट कोहली टी20 विश्वकप इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने का गौरव हासिल किया। 2014 में उन्होंने भारत को लगभग अकेले दम पर फाइनल तक पहुंचाया, जबकि 2016 में उनकी कई बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था। हालांकि, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर टीम इंडिया बाहर हो गई थी। वहीं 2024 में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को नाच नचा दिया।
टी20 विश्वकप फाइनल में भारत के हीरो
2007 में इरफान पठान ने की थी घातक गेंदबाजी
भारत जब-जब टी20 विश्वकप फाइनल में पहुंचा, वहां कुछ खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया। उस मुकाबले में इरफान पठान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंद से उनका योगदान भारत की जीत की नींव बना। उस मैच में पठान ने नाबाद तीन रन बनाए थे, जबकि गेंद से उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके थे। पठान ने शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी और यासिर अराफात को आउट किया था।
किस देश के खिलाड़ी सबसे ज्यादा
बार फाइनल के मैन ऑफ द मैच बने
देश प्लेयर ऑफ द फाइनल
बनने की संख्या
वेस्टइंडीज 2 बार
भारत 2 बार
इंग्लैंड 2 बार
पाकिस्तान 1 बार
श्रीलंका 1 बार
ऑस्ट्रेलिया 1 बार
2024 फाइनल- विराट कोहली और बुमराह का कमाल
2024 के फाइनल में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जसप्रीत बुमराह पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। इस तरह भारत के दो सितारों ने खिताबी जीत को ऐतिहासिक बना दिया। कोहली ने फाइनल में 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, बुमराह ने अकेले दम पर मैच पलट दिया था। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके थे।पाकिस्तान सरकार के फैसले के बाद आईसीसी ने भी सख्त शब्दों में प्रतिक्रिया दी। संस्था ने कहा, 'चयनात्मक भागीदारी का यह रुख किसी वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना के अनुरूप नहीं है, जहां सभी पात्र टीमों से तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा की अपेक्षा की जाती है। आईसीसी टूर्नामेंट खेल भावना, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं और चयनात्मक भागीदारी प्रतियोगिताओं की पवित्रता को कमजोर करती है।'
हाइब्रिड मॉडल के बावजूद क्यों अड़चन?
दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच 2027 तक भारत-पाकिस्तान मैचों के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर सहमति पहले ही बन चुकी है, जिसके तहत मुकाबले तटस्थ स्थल पर कराए जाने हैं। ऐसे में पाकिस्तान बोर्ड के लिए इस तरह के बहिष्कार को तर्कसंगत ठहराना मुश्किल होता जा रहा है।
अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुद सफाई में जुटे
क्यों रोने लगे रवींद्र जडेजा? चेन्नई के खिलाफ मैच का वीडियो वायरल
असम बीजेपी का संकल्प पत्र: UCC लागू करने का वादा, ये भी किए गए अन्य घोषणाएँ
जीतू पटवारी ने किसानों पर बीजेपी को घेरा, कहा- आठ गुना आय वाले किसान टेलिस्कोप से भी नहीं मिल रहे
भोपाल में दिखा अद्भुत ‘मून हेलो’, चांद के चारों ओर चमकदार घेरा
13 साल के वैभव पर 10 करोड़ लगाने को क्यों तैयार था राजस्थान रॉयल्स? अब सामने आई पूरी कहानी
जैक स्नाइडर का हुमा कुरैशी को सरप्राइज, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात
‘मुझे खुशी है कि मुझे मारा नहीं गया’: कुब्रा सैत का मज़ेदार बयान
मघड़ा शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, दर्जन भर घायल
भोपाल में RSS का बड़ा जमावड़ा, 4-5 अप्रैल को समन्वय वर्ग में जुटेंगे दिग्गज