रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पिकअप वाहन जब्त
रायगढ़ : जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने देशी और अंग्रेजी शराब से लोड एक पिकअप वाहन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई 3 फरवरी को की गई। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुसौर–कोडातराई मार्ग से अवैध शराब की बड़ी खेप पिकअप वाहन में ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
वाहन चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम सजीत पटेल, पिता बृजलाल पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरदी यार्ड रोडपारा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती बताया। तलाशी लेने पर पिकअप वाहन के अंदर से 30 पाव प्लेन देशी मदिरा और गोल्डन गोवा सुपीरियर व्हिस्की के 40 पाव बरामद किए गए। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में शराब और परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक CG-06-GP-7520 जब्त कर लिया। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹3,07,200 आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट की धारा 34-2, 59-क के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
बारिश में अंतिम विदाई की मजबूरी, हाथों में त्रिपाल लेकर करना पड़ा संस्कार
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद की गरिमा को किया जा रहा कमजोर
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा