अजमेर उत्तर में सड़क विकास पर 110 करोड़ खर्च-देवनानी
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर में विभिन्न स्थानों पर एक करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि अजमेर में सड़क विकास पर 110 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च हुई है। सैकड़ों करोड़ रूपए के अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं। विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर को श्रेष्ठ और आदर्श शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाऐंगे तथा इसके लिए प्रत्येक नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो बीते डेढ़ वर्षों से अनवरत चल रही है और आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी। देवनानी शुक्रवार को अजमेर शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, नाला एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 72 एवं 73 में लगभग 21.55 लाख रुपए की लागत से आनंद नगर एवं विकासपुरी क्षेत्र में नाली निर्माण तथा कैलाशपुरी स्थित कम्युनिटी हॉल से विजय माथुर के मकान तक एवं हिलव्यू स्कूल के समाने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इसके अतिरिक्त सिनेवर्ल्ड चौराहा, अजमेर में वार्ड संख्या 3 के अंतर्गत सिनेवर्ल्ड चौराहे से बांडी नदी क्रॉसिंग तक नाला एवं सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसकी कुल लागत 88.70 लाख रुपए है। वहीं वार्ड 3 स्थित बंजारा बस्ती में 7.30 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य भी प्रारंभ किया गया। इस प्रकार एक करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया।देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 110 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि केवल सड़को के साथ नाली एवं नालों का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। इसी क्रम में अजमेर उत्तर क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?