यूपी से दुबई जा रही फ्लाइट में गड़बड़ी, रनवे से लौटा विमान; सीट के नीचे मिला 1.95 करोड़ का सोना
लखनऊ |राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार शाम एअर इंडिया एक्सप्रेस के दुबई जाने वाले विमान (आईएक्स 197) में गड़बड़ी महसूस हुई। इस पर उसे रनवे से लौटना पड़ा। विमान में 172 यात्री सवार थे। इस विमान को शाम 5:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठ भी चुके थे। रवने की ओर जाते समय पायलट को गड़बड़ी महसूस हुई तो उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित किया। इसके बाद विमान वापस आया। तकनीकी समस्या ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई। विलंब होने पर यात्री नाराज भी हुए जिन्हें एयरलाइंस के अधिकारियों ने समझाया। करीब 8 बजे गड़बड़ी दूर होने पर 8:07 बजे उड़ान दुबई के लिए रवाना हुई।1.95 करोड़ का लावारिस सोना बरामद दूसरी ओर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने पांच फरवरी को सऊदी एयरलाइंस के विमान में सीट के नीचे से एक करोड़ 95 लाख 17 हजार रुपये का सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने इस लावारिस सोने को जब्त किया है।एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि पांच फरवरी की रात करीब 12:50 बजे जेद्दा से आए सऊदी एयरलाइंस के विमान संख्या एसवी 892 में सीट के नीचे से उन्हें दो पैकेट और एक छोटी पॉलीथिन मिली। दोनों चीजों को खोलने पर पता चला कि उसमें 1267.600 ग्राम सोना रखा हुआ था। मामले की जानकारी कर्मियों ने सीमा शुल्क विभाग को दी। जांच में यह पता नहीं चल सका कि कौन सा यात्री सोना अपने साथ लेकर आया था। ऐसे में कोई वारिस नहीं मिलने पर सोने को जब्त कर लिया गया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह मामला तस्करी से जुड़ा है। फिलहाल सीमा शुल्क विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सियासी घमासान, RSS को घेरने की तैयारी में NSUI
क्या बंगाल बन रहा ‘बांग्लादेश’? घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP की चुनौती ममता के सामने