CG News: कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ दो…युवती के मना करने पर 6 माह की सैलरी रोकी, पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच
CG News: बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने का एक और गंभीर मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने स्पा की महिला संचालिका और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने, वेतन रोकने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
कस्टमर को ‘स्पेशल सर्विस’ देने युवती को किया मजबूर
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता नेपाल की नागरिक है, हालांकि इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जा रहा कि, वह रोजगार की तलाश में पहले अंबिकापुर पहुंची थी. इसी दौरान उसे बेहतर आमदनी और सम्मानजनक नौकरी का झांसा दिया गया. बाद में उसे बिलासपुर बुलाकर आइवरी स्पा सेंटर में काम पर रखा गया. पीड़िता का कहना है कि शुरू में उससे केवल स्पा से जुड़ा सामान्य काम लिया गया, लेकिन कुछ समय बाद उस पर ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जाने लगा. पुलिस पीड़िता के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
पीड़िता ने बताया फैमिली सैलून का सच
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि जब उसने देह व्यापार करने से साफ इनकार किया, तो स्पा की संचालिका और मैनेजर ने उसकी सैलरी देना बंद कर दिया. उसे पिछले 6 महीनों से एक भी पैसा नहीं दिया गया, जिससे वह पूरी तरह आर्थिक संकट में आ गई.
ग्राहकों से वसूले 2 से 3 हजार
जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से 2 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूले जाते थे. इसमें से पीड़िता को 1 से डेढ़ हजार रुपए देने की बात कही जाती थी, लेकिन कई बार वह रकम भी नहीं दी जाती थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्पा संचालिका और मैनेजर ही पूरी रकम का बड़ा हिस्सा रख लेते थे.
पीड़िता का कहना है कि उसे सिर्फ स्पा में नौकरी देने का लालच देकर बिलासपुर लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा. मना करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आर्थिक दबाव बनाया गया. मामले में मानव तस्करी और शोषण की आशंका को भी पुलिस गंभीरता से जांच रही है.
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील