लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दो कारोबारियों को धमकी, ₹2 करोड़ की रंगदारी की मांग
जोधपुर| में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी और धमकी देने का मामला सामने आया है. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के रहने वाले दो नामी कारोबारियों को 7 फरवरी को धमकी भरा कॉल आया. 48 घंटे के भीतर 2 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. कॉल करने वाले ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया. लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर रंगदारी मांगी.
लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया
कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया. वीपीएन के जरिए इंटरनेट कॉल से धमकी दी. धमकी मिलने के बाद दोनों कारोबारियों ने चौहाबो थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई, और ऑडियो रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव में लेकर पुलिस को सौंप दी.
कारोबारियों को गनर दिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दोनों कारोबारियों को गनमैन उपलब्ध कराई गई है. पुलिस की साइबर और तकनीकी टीमें कॉलर की पहचान, और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले में खुलकर बात नहीं कर रही है.
पुलिस ने बताया- जल्द करेंगे खुलासा
चौपास में हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वर चंद पारीक ने बताया कि दो लोगों ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें रंगदारी मांगने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारी न केवल व्यापार जगत से जुड़े हैं, बल्कि क्रिकेट गतिविधियों से भी जुड़े हुए हैं. धमकी देने में बुकी दीपक का नाम सामने आया है, लेकिन मीडिया से बातचीत नहीं की. वह अपनी पहचान छुपाने में जुटा रहा. आधे घंटे तक मीडिया के पास रहा, लेकिन पुलिस के मना करने के कारण बातचीत नहीं की. दीपक शेयर मार्केट और वाहन खरीदने बेचने का काम करता है. वह हत्या के मामले जेल भी जा चुका है. नौ महीने जेल में रहा. बाद में बरी हो गया था.
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव