बहुमंजिला इमारत से भारी लोहे की रॉड गिरने से दो लोगों की मौत
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में नगर निगम से सटी एक बहुमंजिला इमारत से भारी लोहे की रॉड गिरने से दो लोगों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह हादसा मंगलवार दोपहर को उस समय हुआ, जब उक्त बहुमंजिला ट्रेड सेंटर में वेल्डिंग का काम चल रहा था। मृतकों की पहचान शेख इरफान और खोकन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुबह से ही इमारत की सीढ़ियों के पास लोहे की रॉड की वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक भारी रॉड नीचे गिर गई। उस वक्त इमारत के नीचे कई लोग मौजूद थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ट्रेड सेंटर में कई व्यापारी अपना सामान रखते हैं। हादसे के दिन हावड़ा के मंगलाहाट में बाजार लगा हुआ था। टोपी व्यापारी शेख इरफान अपने दोस्त खोकन के साथ सामान रखने के लिए इमारत में पहुंचे थे, तभी ऊपर से गिरी लोहे की रॉड उनके सिर पर आ गिरी।
दोनों को गंभीर हालत में हावड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर हावड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जब इमारत की छत पर पहुंची तो वहां लोहे की रॉड और अन्य निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी मिली।
फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगा गया हाथी बना मौत का शिकार, रूसी इन्फ्लुएंसर पर गिरेगी गाज
राम जन्मभूमि के हनुमान मंदिर में आज लहराएगी धर्म ध्वजा, विशेष अतिथि होंगे शामिल
*6 करोड रुपए कीमत के 20 भूखंड अतिक्रमण से मुक्त
पीएम श्री रा.बा.उ.मा.वि. बापूनगर का परीक्षा परिणाम में दबदबा:* बेटियों ने लहराया सफलता का परचम
आज खुलेगी लॉटरी: 22 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा प्रवेश
इंदौर में रणजीत हनुमान जन्मोत्सव की धूम: 70 हजार भक्तों के लिए भंडारे की भव्य तैयारी
गोरखपुर से लखनऊ तक दौड़ती रही एंबुलेंस, वेंटिलेटर न मिलने से गई जान