एकतरफा प्यार में नर्स की हत्या, सिरफिरे आशिक पर इनाम घोषित
सागर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) के शाहगढ़ में नर्स दीपशिखा चढ़ार की दिनदहाड़े हत्या करने वाला आरोपी वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने अब उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की टीमें सागर से लेकर जबलपुर तक खाक छान रही हैं। घटना 4 फरवरी की रात की है। जबलपुर के पाटन की रहने वाली 26 वर्षीय दीपशिखा शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। जब वह अपनी नाइट ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी अस्पताल के गेट के पास घात लगाए बैठे आरोपी सुशील चढ़ार (28) ने उसे रोक लिया। छीना-झपटी के बाद आरोपी ने कट्टा निकालकर दीपशिखा पर तीन फायर किए। दो गोलियां नर्स की पीठ में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रिश्ते में भाई, लेकिन सिर पर सवार था एकतरफा प्यार
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारा सुशील कोई और नहीं, बल्कि मृतका की मौसी का बेटा है। वह दीपशिखा से एकतरफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। दीपशिखा के इनकार करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
आरोपी की तलाश में सागर और जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीमें लगी हुई हैं। संभावित ठिकानों और जंगलों में सर्चिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। आरोपी पनागर (जबलपुर) का निवासी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल SDOP बंडा- 7587635630 और थाना प्रभारी शाहगढ़- 7701055712 को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
शाह की मौजूदगी में शुभेंदु का नामांकन, ममता पर बरसे गृह मंत्री; भवानीपुर में TMC-BJP भिड़ंत
विदेश का सोना और 3 करोड़ कैश नक्सलियों के पास कैसे पहुंचा? जांच शुरू
ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें
मंदसौर में मानव शरीर के अंश मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द, अप्रैल-मई में आने की संभावना
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राजस्थान में अनोखा विवाह, तमन्ना ने चुना श्रीकृष्ण को दूल्हा
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर