राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, अगले हफ्ते हल्की बारिश के संकेत
जयपुर|राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से कई जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहे। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास हुआ। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में 9.4, सीकर में 9.5, करौली और पाली में 9.6 तथा लूणकरणसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं जयपुर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर और प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में पारा 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में जो बादल छाए रहे, वे एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से थे। हालांकि नमी का स्तर कम होने के कारण बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने 18 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 15 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (12 फरवरी, डिग्री सेल्सियस में)
अजमेर: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 13.9
भीलवाड़ा: अधिकतम 27.5, न्यूनतम 14.9
अलवर: अधिकतम 24.5, न्यूनतम 10
जयपुर: अधिकतम 27.8, न्यूनतम 15.2
पिलानी: अधिकतम 27.2, न्यूनतम 10
सीकर: अधिकतम 25.2, न्यूनतम 9.5
कोटा: अधिकतम 28.1, न्यूनतम 13.6
चित्तौड़गढ़: अधिकतम 31.2, न्यूनतम 14.2
उदयपुर: अधिकतम 27.4, न्यूनतम 14.8
बाड़मेर: अधिकतम 31.4, न्यूनतम 15.8
जैसलमेर: अधिकतम 27.8, न्यूनतम 12.3
जोधपुर: अधिकतम 29.5, न्यूनतम 16.3
बीकानेर: अधिकतम 26.8, न्यूनतम 10.8
चूरू: अधिकतम 26.8, न्यूनतम 9.4
गंगानगर: अधिकतम 24.7, न्यूनतम 12.3
बारां: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 11.4
जालोर: अधिकतम 29.8, न्यूनतम 15.7
सिरोही: अधिकतम 24.3, न्यूनतम 11.5
फतेहपुर: अधिकतम 26, न्यूनतम 5.9
करौली: अधिकतम 28.2, न्यूनतम 9.6
दौसा: अधिकतम 29.1, न्यूनतम 11.1
प्रतापगढ़: अधिकतम 27.3, न्यूनतम 16.6
झुंझुनूं: अधिकतम 26, न्यूनतम 10.1
पाली: अधिकतम 28.8, न्यूनतम 9.6
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
निजी जमीन पर बना सरकारी भवन, अब बन रहा शराब का अड्डा
होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश
जज से सीधे संपर्क पर MLA संजय पाठक को नोटिस
पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री Lakhma समेत 59 लोगों की पेशी