कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के पैरास्विमर और पद्मश्री अवार्डी सतेंद्र लोहिया ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. सतेंद्र लोहिया न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट समुद्री चैनल पार करने वाले पहले एशियन पैरा स्विमर बन गए हैं. उन्होंने ये कारनामा गुरुवार को कर दिखाया. उनकी इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उन्हें बधाई दी है.
भिंड में पैदा हुआ, इंदौर में पदस्थ पैरा स्विमर ने रचा इतिहास
मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गाता गांव में पैदा हुए सतेंद्र लोहिया वर्तमान में इंदौर में कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट में पदस्थ हैं. पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद वे एक बहतरीन पैरा स्विमर हैं और उन्होंने अपनी ये काबिलियत एक नहीं बल्कि कई बार साबित की है. 12 फरवरी 2026 को सतेंद्र ने दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्री चैनल्स में से एक न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट समुद्री चैनल पार को किया. इसके साथ ही वे ऐसा करने वाले एशिया के पहले पैरा स्विमर बन गए हैं.
मौसम की वजह से रद्द हुआ था पहला अटेम्प्ट
सतेंद्र लोहिया ने अपने दूसरे अटेम्प्ट में ये कारनामा हासिल किया. वे 18 जनवरी 2026 से न्यूज़ीलैंड में इस अभियान की तैयारी कर रहे थे और लगातार ठंडे पानी में कठिन अभ्यास व अक्लिमेटाइजेशन कर रहे थे. उन्होंने 28 जनवरी को पहला प्रयास किया लेकिन खराब मौसम के कारण रुकना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और 70 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद 12 फरवरी को उन्होंने अपने दूसरे अटेम्प्ट में कुक स्ट्रेट को 9 घंटे 22 मिनट तैरकर पार कर इतिहास रच दिया.
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत के साथ साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "पद्म श्री और तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्डी, मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल पैरास्विमर श्री सतेंद्र सिंह लोहिया ने दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्री चैनलों में से एक, न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करके इतिहास रच दिया है.
इस शानदार कामयाबी के साथ, वह कुक स्ट्रेट को जीतने वाले एशिया के पहले पैरास्विमर बन गए हैं. मैं इस असाधारण कामयाबी के लिए उन्हें दिल से बधाई देता हूं. देश और मध्य प्रदेश के लिए यह गर्व का पल उनके जज़्बे और पक्के इरादे को दिखाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा."
पहले पार कर चुके हैं इंग्लिश फिर कैटलीना चैनल
सतेंद्र सिंह लोहिया के नाम पूर्व से दो बड़ी उपलब्धियां जुड़ी हुई हैं. उन्होंने पहली बार 2018 में अपनी टीम के साथ 36 किलोमीटर लंबा इंग्लिश चैनल 12 घंटे 26 मिनट में पार किया था. इसके बाद उन्होंने 2019 में यूनाइटेड स्टेट्स का कैटलीना चैनल पार किया. इसके बाद मुंबई के स्विम सर्किट जो करीब 33 किलोमीटर लंबा है उसे 5 घंटे 42 मिनट में पूरा किया था. और अब कुक स्ट्रेट सी चैनल पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक