‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में समाजवादी पार्टी के नेता ने बन रही RCC रोड पर ही अपनी गाड़ी दौड़ा दी. इस घटना का मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गाड़ी दौड़ाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं. बन रही सड़क पर गाड़ी दौड़ाने से RCC रोड खराब हो गई. जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भाजपा ने सपा पर हमला बोला है. हालांकि, अब इस मामले में सपा नेता विनोद यादव की सफाई भी सामने आई है.
जानिए क्या कहा?
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब 3 दिन पुराना है, जो औरैया जिले के बिधूना तहसील के रामपुर अरवा कटरा का बताया जा रहा है. वीडियो को उत्तर प्रदेश बीजेपी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी शेयर किया गया है. जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. ग्रामीणों ने भी सपा नेता पर सड़क खराब करने का आरोप लगाया है.
भाजपा ने सपा पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जिस गाड़ी पर लगा है सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा. यह बात एक बार फिर चरितार्थ होती दिखी. अखिलेश यादव के पदचिह्नों पर चलने वाले उनके सपाई गुंडों की करतूत हमेशा विकास को कुचलने की ही रहती है. ग्रामीण क्षेत्र में विकसित की जा रही नई सड़क पर फर्राटा भरते सपा नेता की गाड़ी इस बात का अक्षरशः प्रमाण है कि न तो इन्हें जनता की चिंता है और न ही विकास की.”
सपा नेता ने दी सफाई
हालांकि, इस मामले पर समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन RCC सड़क पर अपनी फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले सपा नेता विनोद यादव ने सफाई दी है. विनोद यादव ने मीडिया को बताया कि यह विरोधियों की साजिश है. हालांकि विनोद ने गाड़ी दौड़ाने की बात को स्वीकार्य की है लेकिन उन्होंने कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अब चुनाव आने वाले हैं, इसलिए विरोधी साजिश रच रहे हैं. जिस गांव का वीडियो है, वहां विरोधियों की रिश्तेदारी भी है. उन्हीं लोगों ने साजिश रची है.
आपकी खाने की स्टाइल क्या बताती है? ऐसे लोग होते हैं सबसे मस्तीखोर
दक्षिण मुखी मुख्य दरवाजा? घबराएं नहीं, इन वास्तु नियमों से दूर करें दोष
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन