छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश में हर महीने की 7 तारीख को ‘चावल उत्सव’ मनाया जाता है. इसके तहत सभी राशन दुकानों में चावल वितरण की परंपरा शुरू होती है, लेकिन फरवरी के महीने में 7 तारीख को वितरण नहीं शुरू हो पाया था. अब यह उत्सव 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इस दौरान राशन कार्ड धारकों को दो महीने फरवरी और मार्च का चावल एक साथ मिलेगा.
20 फरवरी से शुरु होगा चावल उत्सव
छत्तीसगढ़ की सभी राशन दुकानों में 20 फरवरी से चावल उत्सव शुरू होने जा रहा है. इस दिन से राज्य की करीब 14 हजार सरकारी राशन दुकानों में राशन कार्डधारकों के लिए फ्री में चावल का वितरण शुरू होगा. जानकारी के मुताबिक इस बार फरवरी और मार्च दोनों महीनों का चावल एक साथ वितरित किया जाएगा.
बार-बार नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
दोनों महीनों का चावल एक साथ वितरित होने से उपभोक्ताओं को बार-बार राशन दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. साथ ही वितरण प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी.
क्यों हुई चावल उत्सव में देरी?
छत्तीसगढ़ में हर महीने की 7 तारीख को चावल उत्सव मनाया जाता है और चावल वितरण शुरू होता है. जानकारी के मुताबिक इस महीने डर प्रक्रिया में देरी के कारण प्रदेश में चावल उत्सव शुरू नहीं हो पाया. FRK (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति से जुड़े टेंडर तय समय पर फाइनल नहीं हो पाए थे. ऐसे में चावल उत्सव में देरी गई. अब इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. ऐसे में 20 फरवरी से चावल वितरण शुरू होगा.
बता दें कि प्रदेश में 6000 से ज्यादा राशन दुकानों में नियमित रूप से चावल वितरण किया जा रहा है. वहीं, बाकी दुकानों में स्टॉक पहुंचाने का काम जारी है. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चावल उत्सव को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हितग्राहियों को किसी तरह की असुविधा न हो.
दक्षिण मुखी मुख्य दरवाजा? घबराएं नहीं, इन वास्तु नियमों से दूर करें दोष
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता