T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारतीय टीम का आखिरी ग्रुप मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम
भारतीय टीम मैनेजमेंट सुपर-8 मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम देने पर विचार कर रहा है। इससे टीम को अगले महत्वपूर्ण मैचों के लिए ताजगी भी मिलेगी और गेंदबाजी-आक्रमण में संतुलन बना रहेगा।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन करेंगे ओपनिंग
नीदरलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टीम की ओपनिंग जोड़ी हो सकती है। इस टूर्नामेंट में अभिषेक का बल्ला अभी तक शांत रहा है, इसलिए सुपर-8 से पहले वह अपने फॉर्म में लौटने की कोशिश करेंगे। वहीं, ईशान किशन अपनी बेहतरीन लय को बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज की वापसी
अगर हार्दिक और बुमराह को आराम दिया जाता है, तो वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज प्लेइंग 11 में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह को भी अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है।
भारत बनाम नीदरलैंड: संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह
हिमाचल के कांगड़ा में भीषण हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
728 किलोमीटर का सफरः नर्मदा का नीर पहुँचा देश के आखिरी गाँव सुंदरा तक, बदली ज़िंदगी की धारा
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद